खेल की खबरें | शारदुल ने फिटनेस चिंताओं को दूर किया, कहा, ऑलराउंडरों से भरी टीम को उनकी गेंदबाजी की जरूरत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार ऑलराउंडर शारदुल ठाकुर ने मंगलवार को अपनी फिटनेस को लेकर चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में ऑलराउंडरों की भरमार के कारण इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी गेंदबाजी की जरूरत नहीं पड़ रही।

कोलकाता, नौ मई स्टार ऑलराउंडर शारदुल ठाकुर ने मंगलवार को अपनी फिटनेस को लेकर चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में ऑलराउंडरों की भरमार के कारण इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी गेंदबाजी की जरूरत नहीं पड़ रही।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में शामिल शारदुल ने कहा कि उनके साथ कोई चोट की कोई समस्या नहीं है और ऑलराउंडरों से भरी उनकी टीम को उनकी गेंदबाजी की ‘जरूरत’ नहीं है।

शारदुल ने कहा, ‘‘हमारी टीम में (आंद्रे) रसेल, सुनील (नारायण) के साथ ऑलराउंडर भरे पड़े हैं... हमारे पास अधिकतम आठ गेंदबाजी विकल्प हैं जिसमें नितीश (राणा) भी शामिल हैं जो आजकल एक या दो ओवर फेंकते हैं।’’

मौजूदा सत्र में हल्की चोट के कारण इस सत्र में तीन मैच नहीं खेलने वाले शारदुल ने छह मैच में सिर्फ 89 गेंदें (14.5 ओवर) फेंकी और चार विकेट लिए।

उन्होंने आठ में से दो मैच में गेंदबाजी नहीं की और बल्लेबाजी में भी उनका इस्तेमाल संयम के साथ किया गया जिससे स्पष्ट होता है कि टीम अगले महीने ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले उनके काम के बोझ का प्रबंधन करती नजर आ रही है।

सोमवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ नाइट राइडर्स ने गेंदबाजी में सात विकल्पों का इस्तेमाल किया और तेज गेंदबाजी विभाग में अनुभवहीनता के बावजूद ठाकुर ने गेंदबाजी नहीं की।

शारदुल को लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर गेंदबाजी छोर पर खड़े होने का मौका मिला जब रिंकू सिंह ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई।

उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल की स्थिति पर भी निर्भर करता है, कप्तान को क्या लगता है कि मुझे गेंदबाजी करने की जरूरत है या नहीं, यह पूरी तरह से उस पर निर्भर करता है। जहां तक टीम की रणनीति के फैसले की बात है, तो मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दूंगा।’’

शारदुल ने कहा, ‘‘मुझे हल्की चोट थी इसलिए मैंने कुछ मैच नहीं खेले, जब मैं वापस आया तो मैंने गेंदबाजी नहीं की क्योंकि मैं गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं था। लेकिन हां, अब मैं गेंदबाजी करने के लिए वापस आ गया हूं और उम्मीद है कि जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं गेंद से अच्छा करूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\