शरत शीर्ष रैंकिंग पर काबिज भारतीय, सुर्तिथा शीर्ष 100 में पहुंची

शरत ने पिछले महीने ओमान ओपन में खिताब हासिल किया था जो उनका पिछले 10 साल में पहला आईटीटीएफ खिताब था। इसकी बदौलत वह रैंकिंग सुधारने में सफल रहे।

जमात

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल गुरूवार को हमवतन जी साथियान को पछाड़ते हुए आईटीटीएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भारतीय बन गये। उन्होंने सात पायदान की छलांग लगाकर 31वां स्थान हासिल किया।

शरत ने पिछले महीने ओमान ओपन में खिताब हासिल किया था जो उनका पिछले 10 साल में पहला आईटीटीएफ खिताब था। इसकी बदौलत वह रैंकिंग सुधारने में सफल रहे।

शरत ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण इस समय जो नकारात्मकता फैली है, उसमें यह अच्छी खबर है। अच्छा लग रहा है। इस लॉकडाउन के दौरान खेल से दूर रहने के दौरान मुझे ऐसी ही खबर की जरूरत थी। ’’

वहीं उनके युवा साथी साथियान 32वें स्थान पर खिसक गये।

तेजी से आगे बढ़ रहे मुदित दानी ने भी रैंकिंग में अच्छी प्रगति की जिससे वह पहली बार अपने करियर में शीर्ष 200 में पहुंचे। उन्होंने नौ पायदान की छलांग लगायी और 200वें नंबर पर पहुंच गये।

हरमीत देसाई 72वें, एंथोनी अमलराज 100वें और मानव ठक्कर 139वीं रैंकिंग पर काबिज हैं।

महिलाओं की रैंकिंग में मनिका बत्रा 63वें स्थान पर हैं जबकि सुर्तिथा मुखर्जी पहली बार शीर्ष 100 में प्रवेश करने में सफल रहीं। उन्होंने 14 पायदान के फायदे से 95वां स्थान हासिल किया।

अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने प्रतियोगिताओं के शुरू होने तक रैंकिंग बंद कर दी है। कोविड-19 के कारण 30 जून तक सारे टूर्नामेंट स्थगित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें