खेल की खबरें | शरत ने टेबल टेनिस में भारत के दो और पदक पक्के किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को पुरूष और मिश्रित युगल फाइनल में जगह बनाकर दो और पदक पक्के कर लिये ।

बर्मिंघम, छह अगस्त भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को पुरूष और मिश्रित युगल फाइनल में जगह बनाकर दो और पदक पक्के कर लिये ।

शरत और जी साथियान ने आस्ट्रेलिया के निकोलस लुम और एम जी को 11 . 9, 11 . 8, 9 . 11, 12 . 14, 11 . 7 से हराया ।

अब उनका सामना फाइनल में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहाल और लियाम पिचफोर्ड से होगा ।

शरत और श्रीजा अकुला ने मिश्रित युगल में निकोलस लुम और लू फिन को 11 . 9, 11 . 8, 9 . 11, 12 . 14, 11 . 7 से मात दी ।

महिला एकल में श्रीजा सिंगापुर की तियांवेइ फेंग से 6 . 11, 11 . 8, 11 . 6, 9 . 11, 8 . 11, 11 . 8, 10 . 12 से हार गई।

इससे पहले पुरूष एकल में शरत ने सिंगापुर के योंग इजाक क्वेक को 11 . 6, 11 . 7, 11 . 4, 11 . 7 से हराया । वहीं साथियान ने इंग्लैंड के सैम वॉकर को 11 . 5, 11 . 7, 11 . 5, 8 . 11, 10 . 12, 11 . 9 से मात दी ।

साथियान ने कहा ,‘‘ यह शानदार मैच था । पूरा श्रेय सैम को जाता है जो शानदार खेला । मैने उसे पहले कभी नहीं हराया है और मेरे दिमाग में यह बात थी । मैने अपना संयम बनाये रखा और जीतकर खुश हूं ।’’

सानिल शेट्टी हालांकि एक गेम से बढत बनाने के बाद स्थानीय खिलाड़ी लियाम पिचफोर्ड से 11 . 9, 6 . 11, 8 . 11, 8 . 11, 4 . 11 से हार गए ।

महिला युगल में श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन और मनिका बत्रा तथा दिया चितले अंतिम 16 के मैच जीत गई ।

श्रीजा और टेनिसन ने वेल्स की शोल अन्ना थॉमस वू झांग और लारा विटन को 11 . 7, 11 . 4, 11 . 3 से हराया ।

वहीं बत्रा और चितले ने मॉरीशस की जे नंदेश्वरी और ओ होसेनाली को 11 . 5, 11 . 5, 11 . 3 से मात दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड