देश की खबरें | शरद पवार ने राकांपा की युवा इकाई के पदाधिकारियों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपनी युवा इकाई के मौजूदा एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की।

मुंबई, 15 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपनी युवा इकाई के मौजूदा एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की।

दक्षिण मुंबई स्थित वाई बी चव्हाण सेंटर में हुई बैठक में राकांपा की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और पार्टी के विधायक रोहित पवार भी उपस्थित थे।

राकांपा प्रवक्ता महेश तपासे ने बताया कि पवार ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के खिलाफ अपनी पार्टी के विरोध को रेखांकित किया।

सुले ने पार्टी की युवा इकाई के पदाधिकारियों से समाज के सभी तबके तक पहुंचने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि पवार ने अपने भतीजे एवं राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार के आठ विधायकों के साथ हाल में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के बाद पार्टी (राकांपा) को फिर से खड़ा करने की घोषणा की है।

अजित पवार ने दो जुलाई को उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जबकि राकांपा के आठ नेताओं ने मंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

शुक्रवार को अजित पवार को वित्त विभाग का प्रभार दिया गया, जबकि उनका खेमा सहकारिता और कृषि सहित अहम विभाग पाने में सफल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\