देश की खबरें | शरद पवार मिले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को यहां महाराष्ट्र के मुख्मयंत्री उद्धव ठाकरे से उनके सरकारी आवास पर भेंट की।
मुम्बई, 15 मार्च राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को यहां महाराष्ट्र के मुख्मयंत्री उद्धव ठाकरे से उनके सरकारी आवास पर भेंट की।
राकांपा सूत्रों ने बताया कि यह नियमित संवाद था।
दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय पर हुई है, जब यहां पिछले महीने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के समीप विस्फोटक से भरी एक कार मिली थी और इस सिलसिले में बाद में एनआईए ने मुम्बई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया था।
मुम्बई पुलिस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को गिरफ्तार किये जाने के बाद उन्हें सोमवार को निलंबित कर दिया।
राकांपा सूत्रों ने बताया कि जब से महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी सरकार बनी है, तब से पवार नियमित रूप से मुख्यमंत्री से भेंट करते रहे हैं।
सूत्र ने कहा, ‘‘ फिलहाल कोविड-19 के बढ़ते मामलों एवं स्थानीय निकाय चुनाव जैसे कई मुद्दे हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)