ताजा खबरें | ‘इंडिया’ की बैठक मे शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए शरद पवार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद होने वाली विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

मुंबई, पांच जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद होने वाली विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

सूत्रों ने बताया कि पवार दोपहर में दिल्ली पहुंच सकते हैं।

माना जा रहा है कि 83 वर्षीय दिग्गज नेता विपक्षी गठबंधन की भविष्य की रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाने को तैयार हैं।

पवार ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव परिणामों ने दिखा दिया है कि देश में स्थिति राजनीतिक बदलाव के लिए अनुकूल है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन के केंद्र में सरकार बनाने की संभावना नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, पवार ने कहा, ‘‘हमने इस पर विचार नहीं किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इंडिया गठबंधन के सरकार बनाने को लेकर मैं आश्वस्त नहीं हूं। हम कल बैठक करेंगे और आगे की रणनीति पर आम सहमति से निर्णय लेंगे।’’

पवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) का ‘स्ट्राइक रेट’ बहुत अच्छा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट