देश की खबरें | शमशेर और वेटन दिल्ली एसजी पाइपर्स के सह कप्तान, नवनीत महिला टीम की कप्तान होंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली एसजी पाइपर्स ने शुक्रवार को भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता मिडफील्डर शमशेर सिंह और अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई जैकब वेटन को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पहले सत्र के लिए अपनी पुरुष टीम का सह कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर दिल्ली एसजी पाइपर्स ने शुक्रवार को भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता मिडफील्डर शमशेर सिंह और अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई जैकब वेटन को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पहले सत्र के लिए अपनी पुरुष टीम का सह कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की।

दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने भारतीय उप कप्तान और स्ट्राइकर नवनीत कौर को महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया।

चार टीम की महिला एचआईएल इस सत्र से अपना पदार्पण करेगी जो 12 जनवरी 2025 से रांची में शुरू होगी। पुरुषों की एचआईएल 28 दिसंबर से राउरकेला में शुरू होगी।

वेटन ने सह कप्तान बनाये जाने के बाद वेटन ने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया हर दिन प्रतिस्पर्धी माहौल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का शानदार मौका प्रदान करती है। ’’

तीन बार के ओलंपियन वेटन उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे जिसने 2020 तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

शमशेर भी खुद को दी गई जिम्मेदारी से काफी रोमांचित थे, उन्होंने कहा, ‘‘जैकब वेटन के साथ सह कप्तान बनाने के लिए मैं दिल्ली एसजी पाइपर्स का धन्यवाद करना चाहूंगा। मैं पूरे टीम प्रबंधन को भी धन्यवाद करता हूं जिसमें मुख्य कोच ग्राहम रीड और मेंटोर पीआर श्रीजेश ने मुझ पर भरोसा दिखाया है। ’’

शमशेर भारत के लिए 103 मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम 16 गोल हैं। अर्जुन पुरस्कार हासिल कर चुके शमशेर ने 2019 में पदार्पण किया था और तब से वह राष्ट्रीय टीम के कई सफल अभियान में हिस्सा रह चुके हैं।

दिल्ली एसजी पाइपर्स पुरुष टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि शमशेर के कौशल को देखते हुए वह उप कप्तानी के लिए स्वाभाविक पसंद थे।

दिल्ली एसजी पाइपर्स महिला टीम के मुख्य कोच डेव स्मोलेनार्स ने कहा कि नवनीत टीम की कप्तानी के लिए पहली पसंद थीं। टीम ने बेल्जियम की डिफेंडर एम्मा पुवरेज को उप कप्तान नियुक्त किया।

नवनीत ने 2014 में पदार्पण किया था, तब से वह 178 मैच खेल चुकी हैं और उनके नाम 53 गोल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इतनी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\