खेल की खबरें | शमी ने दिलायी भारत को वापसी, न्यूजीलैंड के पांच विकेट पर 135 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी से भारत ने शानदार वापसी करके बारिश से प्रभावित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पांचवें दिन मंगलवार को यहां लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 135 रन कर दिया।

साउथम्पटन, 22 जून मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी से भारत ने शानदार वापसी करके बारिश से प्रभावित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पांचवें दिन मंगलवार को यहां लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 135 रन कर दिया।

शमी (31 रन देकर दो विकेट) ने ‘सीम’ का अच्छा इस्तेमाल करके अपनी फुललेंथ गेंदों से बल्लेबाजों को चकमा दिया जबकि इशांत शर्मा (27 रन देकर दो) ने भी अपने दूसरे स्पैल में कसी हुई गेंदबाजी करके न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। कीवी बल्लेबाजों का बेहद रक्षात्मक रवैया उन पर भारी पड़ा।

बारिश के कारण पहले सत्र का खेल देर से शुरू हुआ और इसमें 23 ओवर किये गये जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने केवल 34 रन बनाये। न्यूजीलैंड की टीम भारत के 217 रन से अभी 82 रन पीछे है।

कप्तान केन विलियमसन 112 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्हें अनुशासित गेंदबाजी और परिस्थितियों के कारण रक्षात्मक रवैया अपनाना पड़ा। चौथे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद विलियमसन ने तीसरे दिन के अपने स्कोर 12 रन में केवल सात रन जोड़े। उनके साथ दूसरे छोर पर कोलिन डि ग्रैंडहोम खड़े हैं जिन्हें अभी खाता खोलना है।

शमी ने रोस टेलर (11) को फुललेंथ गेंद पर ड्राइव करने के लिये ललचाया और शुभमन गिल ने शार्ट कवर पर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लिया। इशांत ने इसके बाद भरोसेमंद हेनरी निकोल्स (सात) को दूसरी स्लिप पर कैच देने के लिये मजबूर किया। अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे बी जे वाटलिंग (एक) को शमी ने बोल्ड किया जिन्होंने गेंद को खेलने के लिये अपने फुटवर्क का उपयोग नहीं किया।

पहले सत्र में हालांकि जसप्रीत बुमराह ने निराश किया जिन्होंने बेहद शार्ट पिच और ऑफ स्टंप के बहुत अधिक बाहर गेंदबाजी की जिनके बारे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि इनसे विकेट नहीं लिये जा सकते। जैसे ही विराट कोहली ने बुमराह की जगह शमी को गेंद सौंपी चीजें एकदम से बदल गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\