कोरोना के खिलाफ जंग के लिये अपना 2019 विश्व कप का बल्ला नीलाम करेंगे शाकिब

सटोरियों द्वारा संपर्क किये जाने की जानकारी नहीं देने के कारण दो साल का प्रतिबंध झेल रहे शाकिब से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अपना निजी क्रिकेट सामान नीलाम किया था ।

ढाका, 22 अप्रैल बांग्लादेश के स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग के लिये पैसा जुटाने की कवायद में 2019 वनडे विश्व कप का अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है ।

सटोरियों द्वारा संपर्क किये जाने की जानकारी नहीं देने के कारण दो साल का प्रतिबंध झेल रहे शाकिब से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अपना निजी क्रिकेट सामान नीलाम किया था ।

शाकिब ने फेसबुक पर लाइव सत्र में कहा ,‘‘ मैने पहले भी कहा था कि अपना बल्ला नीलाम करूंगा । मैने 2019 विश्व कप का अपना बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है । यह मेरा पसंदीदा बल्ला है ।’’

पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप में आठ मैचों में 606 रन बना चुके शाकिब ने दो शतक और पांच अर्धशतक लगाये थे ।

उन्होंने 11 विकेट भी लिये थे और एक विश्व कप में 10 से अधिक विकेट लेने और 600 से अधिक रन बनाने वाले वह अकेले क्रिकेटर हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ बल्ले और गेंद दोनों से विश्व कप अच्छा रहा । मैने पूरे टूर्नामेंट में एक ही बल्ले का इस्तेमाल किया । मैने इस बल्ले से 1500 से अधिक रन बनाये हैं और विश्व कप से पहले तथा बाद में भी इससे खेला ।’’

इस नीलामी से मिलने वाली रकम शाकिब अल हसन फाउंडेशन को जायेगी ।

शाकिब ने कहा ,‘‘ यह मेरे लिये बहुत खास बल्ला है लेकिन मेरे देशवासी इससे भी खास हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट