खेल की खबरें | बांग्लादेश के श्रीलंका दौरे के दौरान हो सकती है प्रतिबंध के बाद शाकिब की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने के लिए प्रतिबंध का सामना कर रहे बांग्लादेश के शीर्ष आलराउंडर शाकिब अल हसन के इस साल श्रीलंका दौरे के दौरान राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की संभावना है। शाकिब का प्रतिबंध 29 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।

ढाका, 12 अगस्त भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने के लिए प्रतिबंध का सामना कर रहे बांग्लादेश के शीर्ष आलराउंडर शाकिब अल हसन के इस साल श्रीलंका दौरे के दौरान राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की संभावना है। शाकिब का प्रतिबंध 29 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान एक कथित भारतीय सट्टेबाज द्वारा भ्रष्ट संपर्क की जानकरी नहीं देने पर शाकिब को दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था जिसमें एक साल की सजा निलंबित थी।

यह भी पढ़े | नॉर्थ बेरविक: LPGA प्रतियोगिता में पहली बार तीन भारतीय गोल्फर लेंगी हिस्सा.

बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा लगभग तय है और कार्यक्रम को देखते हुए शाकिब तीन मैचों की प्रस्तावित टी20 श्रृंखला का हिस्सा हो सकते हैं।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने बांग्लादेश के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो के हवाले से कहा, ‘‘शाकिब का एक साल तक बाहर रहना टीम के बाकी खिलाड़ियों से अधिक अलग नहीं है जो छह से सात महीने से क्रिकेट से दूर हैं।’’

यह भी पढ़े | पांच अन्य COVID-19 पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ियों को भी एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया: भारतीय खेल प्राधिकरण.

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ी फिट होंगे। बेशक फिटनेस स्तर को लेकर मानक मौजूद हैं जिन्हें उन्हें हासिल करना होगा। हमें शाकिब और अन्य खिलाड़ियों को मैच खेलने का मौका देना होगा।’’

शाकिब के चयन से पहले हालांकि उनकी फिटनेस पर विचार किया जाएगा।

कोच ने कहा, ‘‘किसी भी तरह का क्रिकेट खेले बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि हमें उसे कुछ मैच खेलने का मौका देना होगा। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है इसलिए मुझे यकीन है कि वह जल्द ही लय हासिल कर लेगा लेकिन फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण चीज है।’’

खबरों के अनुसार श्रीलंका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन डि सिल्वा ने कहा है कि दोनों बोर्ड के बीच बांग्लादेश के रवाना होने की तारीख पर सहमति बन गई है जो 24 सितंबर तय की गई है।

दोनों बोर्ड हालांकि अब भी दो या तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला को लेकर चर्चा कर रहे हैं क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुरुआती कार्यक्रम में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को शामिल करने का आग्रह किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\