देश की खबरें | शाहरुख खान बेटी सुहाना के साथ शिरडी साईबाबा मंदिर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता शाहरुख खान बृहस्पतिवार को बेटी सुहाना खान के साथ शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर पहुंचे।

मुंबई, 14 दिसंबर अभिनेता शाहरुख खान बृहस्पतिवार को बेटी सुहाना खान के साथ शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर पहुंचे।

शाहरुख, जम्मू के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करने के दो दिन बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में स्थित प्रसिद्ध साई मंदिर गए।

शाहरुख और अभिनेत्री सुहाना के साथ अभिनेता की मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। वे मंदिर जाने के दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के घेरे में थे।

‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी हिट फिल्मों के बाद ‘डंकी’ शाहरुख की 2023 की तीसरी और साल की आखिरी फिल्म है।

राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा बताई जा रही है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।

सुहाना (23) ने हाल में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘‘द आर्चीज’’ से अभिनय के अपने करियर की शुरूआत की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\