खेल की खबरें | टी20 विश्व कप के दूत बने शाहिद अफरीदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व आल राउंडर शाहिद अफरीदी को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दो जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप का दूत बनाया गया।

दुबई, 24 मई पूर्व आल राउंडर शाहिद अफरीदी को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दो जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप का दूत बनाया गया।

अफरीदी ने 2009 में पाकिस्तान की टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभायी थी। इस तरह वह टूर्नामेंट दूत के उस ग्रुप में शामिल हो गये जिसमें भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और महान धावक उसेन बोल्ट मौजूद हैं।

अफरीदी ने आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मेरे दिल के काफी करीब है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘शुरूआती चरण में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ से 2009 में ट्राफी जीतने तक मेरे करियर के कुछ अहम पल इसी मंच पर खेलते हुए बने हैं। मैं इस चरण का बतौर दूत हिस्सा बनकर रोमांचित हूं जिसमें हम पहले से कहीं अधिक टीमें, अधिक मैच और यहां तक कि ज्यादा रोमांच देखेंगे। ’’

इंग्लैंड में 2009 में हुए टूर्नामेंट में अफरीदी पाकिस्तान के लिए दूसरे सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे थे, उन्होंने 140 के स्ट्राइक रेट से दो अर्धशतक से 176 रन बनाये थे।

अफरीदी टी20 विश्व कप के छह चरण में खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह खेल की बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक है और न्यूयॉर्क दोनों टीमों के बीच इस रोमांचकारी मैच के आयोजन के लिए बिलकुल सही मंच है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\