खेल की खबरें | शाहीन शाह अफरीदी केंद्रीय अनुबंध में ए से बी वर्ग में खिसके जबकि फखर, इफ्तिखार, मीर बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को 2024-25 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को ए वर्ग से हटाकर बी वर्ग में खिसका दिया जबकि सीनियर खिलाड़ियों फखर जमां, इफ्तिखार अहमद और ओसामा मीर को अनुबंध नहीं दिया।

लाहौर, 27 अक्टूबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को 2024-25 सत्र के लिए केंद्रीय अनुबंध में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को ए वर्ग से हटाकर बी वर्ग में खिसका दिया जबकि सीनियर खिलाड़ियों फखर जमां, इफ्तिखार अहमद और ओसामा मीर को अनुबंध नहीं दिया।

हाल में इंग्लैंड पर 2-1 से श्रृंखला में जीत हासिल करने के बावजूद टेस्ट कप्तान शान मसूद बी ग्रेड में बने हुए हैं। बोर्ड ने कुल 25 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिए हैं जबकि पिछले साल 27 खिलाड़ियों को अनुबंध पेश किया था।

पिछले साल की तरह पीसीबी ने तीन महीने के बाद अनुबंध की घोषणा की। पीसीबी ने पांच खिलाड़ियों खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मुहम्मद इरफान खान और उस्मान खान को पहली बार केंद्रीय अनुबंध की पेशकश की। इन्हें डी ग्रेड में रखा गया है।

बोर्ड ने सिर्फ दो खिलाड़ियों पूर्व कप्तान बाबर आजम और मुहम्मद रिजवान को ए ग्रेड का अनुबंध दिया है।

केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है।

ए वर्ग (2): बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान

बी वर्ग (3): नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद

सी वर्ग (9): अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, नोमान अली, सैम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शादाब खान

डी वर्ग (11): आमिर जमाल, हसीबुल्लाह, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मुहम्मद इरफान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और उस्मान खान

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी