जरुरी जानकारी | शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को बदलने का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को देश की आर्थिक स्थिति को बदलने का संकल्प लिया। उन्होंने सरकारी मीडिया को बताया कि सभी मंत्रालयों के साथ पांच साल की योजना को साझा किया गया है।

इस्लामाबाद, 30 मार्च आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को देश की आर्थिक स्थिति को बदलने का संकल्प लिया। उन्होंने सरकारी मीडिया को बताया कि सभी मंत्रालयों के साथ पांच साल की योजना को साझा किया गया है।

रेडियो पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार शरीफ ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान सभी मंत्रालयों के साथ एक पांचवर्षीय योजना साझा की है, जिसमें उनके लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

शरीफ ने इस महीने की शुरुआत में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मंत्रालयों को इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए रणनीति बनानी होगी और प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा, ''हमें अपने खर्चों में कटौती करनी होगी और देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना होगा।''

शरीफ ने कृषि और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने भरोसा जताया कि वाणिज्य मंत्रालय मौजूदा सरकार के कार्यकाल में देश के निर्यात को दोगुना करने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू