देश की खबरें | शाहरुख खान ने चेन्नई में ‘जवान’ की शूटिंग पूरी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग का चेन्नई शेड्यूल पूरा कर लिया है।

चेन्नई, आठ अक्टूबर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग का चेन्नई शेड्यूल पूरा कर लिया है।

अभिनेता ने बताया कि दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत भी अतली निर्देशित इस फिल्म की सेट पर आए थे।

यहां अभिनेत्री नयनतारा और अभिनेता विजय सेतुपति के साथ लंबे समय तक शूटिंग कर रहे शाहरुख ने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें खूब मजा आया। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलिज एंटरटेनमेंट कर रही है।

अभिनेता ने शुक्रवार की रात ट्वीट किया, ‘‘आरईसीटीम 30 दिनों तक मजा आ गया। थलाईवर (रजनीकांत) हमारे सेट पर आए, नयनतारा के साथ फिल्म देखी, अनिरुद्ध के साथ पार्टी की, विजय सेतुपति के साथ लंबी चर्चा की, विजय ने मुझ अच्छा खाना खिलाया। मेजबानी के लिए शुक्रिया अतली और प्रिया, अब मुझे चिकन65 की रेसपी सीखनी पड़ेगी।’’

निर्देशक ने बताया कि ‘जवान’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग जल्दी ही मुंबई में होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\