देश की खबरें | शाहरुख खान ने ईद पर ‘मन्नत’ के बाहर खड़े प्रशंसकों का अभिवादन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने मंगलवार को ईद के त्योहार के मौके पर बांद्रा स्थित अपने बंगले ‘मन्नत’ के बाहर खड़े प्रशंसकों का अभिवादन किया।

मुंबई, तीन मई बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने मंगलवार को ईद के त्योहार के मौके पर बांद्रा स्थित अपने बंगले ‘मन्नत’ के बाहर खड़े प्रशंसकों का अभिवादन किया।

नीले रंग की टी-शर्ट और डेनिम पहने अभिनेता खास अंदाज में अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते दिखे। शाहरुख (56) को देखने के बाद उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने ‘शाहरुख...शाहरुख’ के नारे लगाये।

शाहरुख के घर के बाहर खड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगभग 30 पुलिसकर्मियों को ‘मन्नत’ के बाहर तैनात किया गया था।

शाहरुख ने ट्वीट किया, ‘‘ईद पर आप सभी से मिलकर अच्छा लगा…अल्लाह आपको खुशियां दे। ईद मुबारक।’’

अभिनेता सलमान खान ने भी अपने आवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर खड़े अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया।

सलमान ने अपनी तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘सभी को ईद मुबारक।’’

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को ईद मुबारक। यह दिन सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें