माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के त्रिकूट पर्वत स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Shahrukh Khan (Photo Credits Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के त्रिकूट पर्वत स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि खान काली जैकेट (टोपी वाली) पहने रविवार देर रात मंदिर पहुंचे.अधिकारी ने कहा, ‘‘शाहरुख देर रात करीब साढ़े 11 बजे मंदिर में थे और दर्शन करने के बाद वहां से लौटे.’’ यह भी पढ़े:Pathaan से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का हॉट रोमांटिक सॉन्ग 'बेशरम रंग' रिलीज हुआ, देखें Video

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में अभिनेता (57) अपने निजी कर्मचारियों और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ भवन की ओर जाते दिख रहे हैं. इस महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में खान को मक्का में उमराह करते हुए भी देखा गया था. उमराह करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुई थी.

खान फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग करने सऊदी अरब गए थे. उनकी आने वाली फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now