देश की खबरें | शाह द्वारा आंबेडकर पर कथित आपत्तिजनक टिप्‍पणी मामले में दूसरे गवाह का बयान दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर की सांसद-विधायक अदालत में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दूसरे गवाह का बयान दर्ज किया गया। एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

सुलतानपुर (उप्र), 18 मार्च सुलतानपुर की सांसद-विधायक अदालत में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दूसरे गवाह का बयान दर्ज किया गया। एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 29 मार्च तय की है।

परिवादी के अधिवक्‍ता जय प्रकाश ने बताया कि यहां सांसद-विधायक अदालत में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ की गई कथित विवादित टिप्पणी के मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। उन्होंने कहा कि परिवादी का बयान पहले ही दर्ज हो चुका है और आज दूसरे गवाह का बयान दर्ज किया गया ।

सांसद-विधायक अदालत के विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा ने सुनवाई की अगली तारीख 29 मार्च तय की ।

पिछले साल 17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान की 75 वीं वर्षगांठ पर बहस का जवाब देते हुए शाह ने आंबेडकर का बार-बार नाम लेने के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी और कहा था कि अगर वे भगवान का नाम इतनी बार लेते तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिल जाती।

मामले में धम्मौर थानाक्षेत्र के बनकेपुर सरैया के निवासी राम खेलावन ने याचिका दर्ज करते हुए कहा है कि शाह ने एक ऐसे व्यक्ति के बारे में टिप्पणी की है जिसे लाखों गरीब लोग भगवान मानते हैं और उनके (शाह के) बयान से उनकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

याचिकाकर्ता ने कहा था कि उन्होंने 24 दिसंबर को शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके कारण उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज