देश की खबरें | शाह ने रामेश्वरम में पदयात्रा नहीं 'पाप यात्रा' शुरू की है: स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर रामेश्वरम से पदयात्रा नहीं बल्कि ‘‘पाप यात्रा’’ (तमिल में पावा यतिराई) शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी परिवारवाद को कायम रख रही है।

चेन्नई, 29 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर रामेश्वरम से पदयात्रा नहीं बल्कि ‘‘पाप यात्रा’’ (तमिल में पावा यतिराई) शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी परिवारवाद को कायम रख रही है।

स्टालिन ने कहा कि गृह मंत्री ऐसे बात करते हैं जैसे परिवार का शासन केवल तमिलनाडु में ही मौजूद है और वह इस तथ्य को भूल गए कि यह भाजपा में भी मौजूद है। उन्होंने तमिलनाडु के मछुआरों के प्रति भाजपा के अचानक पैदा हुए स्नेह और सहानुभूति पर भी सवाल उठाया।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने यहां पार्टी सदस्यों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘क्या गृह मंत्री ने शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परियोजना या केंद्र द्वारा घोषित किसी योजना का उद्घाटन करने के लिए राज्य का दौरा किया? वह 2002 में गुजरात में जो हुआ और मणिपुर में हिंसा के लिए रामेश्वरम से पदयात्रा नहीं, पावा यतिराई (पाप यात्रा) शुरू करने आए।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले दो महीनों से केंद्र हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में शांति बहाल करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा, ‘‘वह (शाह) यहां व्याप्त शांति को भंग करने के लिए तमिलनाडु आए हैं।’’

शाह ने कांग्रेस और द्रमुक सहित उसके सहयोगियों की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा था कि उनके गठबंधन का नाम बदलकर ‘इंडिया’ करने से कुछ नहीं होगा।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई की राज्यव्यापी ‘एन मन, एन मक्कल (मेरी भूमि, मेरे लोग)’ पदयात्रा की शुरुआत से पहले शाह यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने हाल में 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा से मुकाबला करने के लिए गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का गठन किया है।

शाह ने द्रमुक पर पारिवारिक शासन को कायम रखने का आरोप लगाया था और कहा था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान श्रीलंका में तमिलों का नरसंहार हुआ और तमिल मछुआरों को नुकसान उठाना पड़ा था।

स्टालिन ने कहा, ‘‘मैं लोगों की सेवा करने के लिए मुख्यमंत्री बना और मुझे इस पर गर्व है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं उस कुर्सी पर बैठूंगा जिस पर कभी दिवंगत मुख्यमंत्रियों: सीएन अन्नादुरई और एम करुणानिधि काबिज हुए थे। मैं हमेशा लोगों की भलाई के लिए प्रयास करना चाहता था।" इसी भावना के साथ रहा और काम किया। इसलिए, मैं इस पद तक पहुंचा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे दावा करते हैं कि यहां पारिवारिक शासन है। लेकिन हमारा शासन ऐसा है जो करोड़ों परिवारों की भलाई के लिए काम कर रहा है। हम करुणानिधि की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग भारत में हमारे गठबंधन से परेशान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां भी जाते हैं, इस गठबंधन के बारे में बात करते हैं। यह पटना और बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों बैठकों की सफलता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री इसे पचा नहीं पा रहे हैं।’’

उन्होंने भाजपा पर अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय को ‘‘वॉशिंग मशीन’’ के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि देश में भाजपा शासन को खत्म करने का समय आ गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड