देश की खबरें | शाह ने डाला वोट, लोगों से गुजरात के ‘विकास मॉडल’ को मजबूत बनाने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला और लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान कर राज्य के ‘‘विकास मॉडल’’ को मजबूती प्रदान करें।

अहमदाबाद, पांच दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला और लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान कर राज्य के ‘‘विकास मॉडल’’ को मजबूती प्रदान करें।

संसद में गांधीनगर का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह अपनी पत्नी सोनलबेन शाह, बेटे जय शाह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नारनपुरा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पहुंचे।

मतदान के बाद पत्रकारों से चर्चा में शाह ने लोगों से अपने मत के जरिए गुजरात के ‘‘विकास मॉडल’’ को मजबूत करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी मतदाताओं, विशेषकर पहली बार के मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि अपने मतदाधिकार का उपयोग करें और पिछले ढाई दशक के विकास की यात्रा को आगे ले जाएं क्योंकि गुजरात का विकास सिर्फ हमारे राज्य तक ही सीमित नहीं है। गुजरात का विकास भारत के विकास का माध्यम है।’’

ज्ञात हो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछले 27 सालों से राज्य में सत्ता में है।

शाह ने कहा कि गुजरात का विकास पूरे देश के विकास की आधारशिला के रूप में काम करता है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह ने कहा कि उच्च औद्योगिक निवेश, स्कूलों में 100 प्रतिशत नामांकन, बीच में स्कूल छोड़ने की शून्य प्रतिशत दर और गरीबी उन्मूलन की विभिन्न उपलब्धियों वाला ‘‘गुजरात मॉडल’’ पूरे देश का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आने और इस विकास मॉडल को मजबूत करने के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

अहमदाबाद, वडोदरा एवं गांधीनगर सहित 14 जिलों के इन 93 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित 61 राजनीतिक दलों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं।

गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीट पर करीब 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट