देश की खबरें | शाह ने पूर्वोत्तर के उग्रवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की, कहा: क्षेत्र शांति और विकास चाहता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के उग्रवादियों से हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की बृहस्पतिवार को अपील की और कहा कि भारत की विकास यात्रा में उनकी भागीदारी का स्वागत है।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर के उग्रवादियों से हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की बृहस्पतिवार को अपील की और कहा कि भारत की विकास यात्रा में उनकी भागीदारी का स्वागत है।

असम राइफल्स द्वारा यहां आयोजित ‘यूनिटी उत्सव - वन वॉयस, वन नेशन’ में भाग लेते हुए शाह ने यह भी कहा कि हर कोई जानता है कि पूर्वोत्तर शांति और विकास चाहता है और यह क्षेत्र देश के अभिन्न अंग के रूप में काम करना चाहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन सभी उग्रवादियों से अपील करता हूं, जिन्होंने अभी तक आत्मसमर्पण नहीं किया है, वे हथियार डाल दें और मुख्यधारा में शामिल हो जाएं। भारत की विकास यात्रा में आपकी भागीदारी का स्वागत है।’’

गृह मंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पूर्वोत्तर में हिंसा में 70 प्रतिशत की कमी आई है, सुरक्षा बलों के हताहत होने की संख्या में 70 प्रतिशत और नागरिकों की मृत्यु में 85 प्रतिशत की कमी आई है।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 10,000 से अधिक उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, विभिन्न संगठनों के साथ 12 शांति समझौते किए गए हैं और राज्यों के बीच दो सीमा समझौते भी किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर शांति चाहता है, पूर्वोत्तर विकास चाहता है, पूर्वोत्तर भारत के अभिन्न अंग के रूप में काम करना चाहता है।’’

गृह मंत्री ने कहा कि अगर पूर्वोत्तर के युवा भारत की विकास प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए दो कदम आगे बढ़ाते हैं, तो पूरा देश तहे दिल से उनका स्वागत करने के लिए चार कदम आगे बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘देश के हर हिस्से के दिलों में पूर्वोत्तर के लिए एक विशेष स्थान है।’’

शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर की समृद्ध परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, जिस पर देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बिना भारत अधूरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘विविधता में एकता हमारी ताकत है’’ और इस बात को रेखांकित किया कि पूर्वोत्तर 220 से अधिक समुदायों, 160 से अधिक जनजातियों, 200 से अधिक ओं और बोलियों, 50 से अधिक अनूठे त्योहार, 30 से अधिक पारंपरिक नृत्य शैलियों और 100 से अधिक व्यंजनों के लिए जाना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट