कभी मोदी और चिनफिंग की मुलाकात के साक्षी बने मामल्लापुरम में आज छाया सन्नाटा

प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच पिछले साल अक्टूबर में यहीं शिखर वार्ता हुई थी और उसके बाद से ही यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया, विशेषकर विदेशी पर्यटकों की तादाद यहां काफी बढ़ गई थी।

जमात

समुद्र तट और विश्व धरोहर स्मारक स्थल पर्यटकों के बिना वीरान दिख रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच पिछले साल अक्टूबर में यहीं शिखर वार्ता हुई थी और उसके बाद से ही यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया, विशेषकर विदेशी पर्यटकों की तादाद यहां काफी बढ़ गई थी।

मामल्लापुरम होटल संघ के अध्यक्ष एन. जनार्दनम ने कहा, ‘‘ शिखर वार्ता के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई थी और व्यापार में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। ’’

उन्होंने कहा कि व्यापार धीरे-धीरे बढ़ ही रहा था कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार अगर इसको दोबारा खोलने की अनुमति दे भी दे तो भी वापस पटरी पर लौटना हमारे लिए काफी मुश्किल होगा क्योंकि हमारे अधिकतर कर्मचारी अपने घर लौट गए हैं और बाकी भी वापस जाना चाहते हैं।’’

वहीं मान्यता प्राप्त पर्यटक गाइक एच. जानकीरमन ने बताया कि रेल और विमान जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के बहाल होने के बाद ही उनके और अन्य व्यापारों के पटरी पर आने की कुछ उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम पूरी तरह देशी और विदेशी पर्यटकों पर निर्भर हैं।’’

यहां करीब 100 पर्यटक गाइड हैं, जिनमें से दर्जन मान्यता प्राप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी