देश की खबरें | शदर पवार ने महाराष्ट्र के बड़े शहरों में ‘शहरी नक्सलवाद’ को लेकर चेताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि नक्सली गतिविधियां सिर्फ पूर्वी महाराष्ट्र के दूरदराज के इलाकों तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि राज्य के बड़े शहरों में भी 'शहरी नक्सलवाद' देखा जा रहा है।

गढ़चिरोली (महाराष्ट्र), 18 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि नक्सली गतिविधियां सिर्फ पूर्वी महाराष्ट्र के दूरदराज के इलाकों तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि राज्य के बड़े शहरों में भी 'शहरी नक्सलवाद' देखा जा रहा है।

पवार राज्य के गढ़चिरोली जिले में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां पिछले शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में माओवादी सरगना मिलिंद तेलतुंबडे सहित कम से कम 27 नक्सली मारे गए थे।

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे जिले में नक्सली खतरे के बारे में पवार ने कहा कि स्थिति में सुधार हो रहा है।

महाराष्ट्र के चार बार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन यह "नई घटना" है जहां कुछ तत्व राज्य के अन्य हिस्सों में भी सरकार के खिलाफ नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

पवार ने कहा, “ इसे हम शहरी नक्सलवाद कह सकते हैं।” उन्होंने कहा, “कुछ ऐसी ताकतें नागपुर, पुणे, मुंबई और सह्याद्री पर्वतमाला के कुछ हिस्सों में और केरल तक सक्रिय हैं। एक तबका है जो सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करने और नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहा है।”

पवार की पार्टी महाराष्ट्र सरकार की एक घटक है और राज्य का गृह मंत्री राकांपा से है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “इस पहलू को लेकर तत्काल विशेष सावधानी बरती जाए, नहीं तो नई समस्याएं सामने आ सकती हैं।”

गौरतलब है कि भाजपा नेता अक्सर "शहरी नक्सली" शब्द का इस्तेमाल करते हैं और दावा करते हैं कि शहरी क्षेत्रों में माओवादियों के समर्थक और हमदर्द छुपे हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा