देश की खबरें | एसजीपीसी ने ननकाना साहिब के दर्शन के लिए अनुमति देने की खातिर मोदी, शाह को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रमुख ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे अपील की कि सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे का दौरा करने की अनुमति दी जाए।

अमृतसर (पंजाब), 19 फरवरी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रमुख ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे अपील की कि सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे का दौरा करने की अनुमति दी जाए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को 600 सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में फैले कोविड-19 का हवाला देते हुए वहां जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था।

सिखों और साका ननकाना साहिब की शहादत की वर्षगांठ पर सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था 18 फरवरी से 25 फरवरी तक पाकिस्तान की यात्रा पर जाने वाला था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा कि सरकार के निर्णय से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

कौर ने कहा, ‘‘जिन श्रद्धालुओं को वीजा मिला है उन्हें श्री ननकाना साहिब में 21 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुमति दी जानी चाहिए।’’

एसजीपीसी प्रमुख ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार को सिखों की भावनाओं को समझना चाहिए और समुदाय को 21 फरवरी के कार्यक्रम के लिए अनुमति देनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट