देश की खबरें | दिल्ली के नेहरू विहार में सात साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में सात वर्षीय एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में घर की रंगाई-पुताई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मई दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में सात वर्षीय एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में घर की रंगाई-पुताई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध की पहचान के लिए 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आपराधिक दस्तावेजों का विश्लेषण किया गया।

उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति लड़की को नेहरू विहार इलाके की गली नंबर 11 में एक घर में बहला-फुसलाकर ले गया और उसे गलत तरीके से छुआ।

पुलिस की शिकायत के अनुसार, इसके बाद वह पदचाप सुनकर मौके से भाग गया।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 10 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक टीम बनाई गई जिसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाई। संदिग्ध की तस्वीर लेने के बाद, आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गई और आरोपी की पहचान 35 वर्षीय दानिश के रूप में हुई, जो न्यू कर्दमपुरी का रहने वाला है और घर की रंगाई-पुताई का काम करता है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने शुरू में जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने खुलासा किया कि उसके खिलाफ जाफराबाद पुलिस थाने में पहले भी इसी तरह के मामले दर्ज हैं। आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड