देश की खबरें | यौन उत्पीड़न मामला: अदालत ने पूछा, विशेष डीजीपी को निलंबित क्यों नहीं किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मातहत महिला आईपीएस अधिकारी के यौन उत्पीड़न के आरोपी एक पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निलंबित नहीं करने को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई और कहा कि सबसे पहले यह कदम उठाया जाना चाहिए था।

चेन्नई, 12 मार्च मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मातहत महिला आईपीएस अधिकारी के यौन उत्पीड़न के आरोपी एक पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निलंबित नहीं करने को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई और कहा कि सबसे पहले यह कदम उठाया जाना चाहिए था।

न्यायमूर्ति एस आनंद वेंक्टेश ने कहा, '' आज की तारीख तक भी विशेष डीजीपी को निलंबित क्यों नहीं किया गया? यह कदम तो आपको सबसे पहले उठाना चाहिए। आपने पीड़िता को शिकायत दर्ज कराने से रोकने वाले पुलिस अधीक्षक को निलंबित किया लेकिन विशेष डीजीपी को नहीं।''

न्यायाधीश ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान यह सवाल खड़े किए। अदालत ने पिछले सप्ताह इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था।

महिला अधिकारी द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए चेन्नई जाने से रोकने के कथित प्रयास के चलते चेंगलपट्टू के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को चुनाव आयोग के निर्देशों पर निलंबित किया गया था।

न्यायाधीश ने कहा कि मामला अभी जांच के चरण में है। विस्तृत जांच के बाद सच्चाई सामने आ सकेगी।

न्यायाधीश ने उनके पूर्व आदेशों के अनुपालन में पीड़िता, आरोपी और गवाहों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जाने को लेकर मीडिया की सराहना की।

अदालत ने राज्य लोक अभियोजक ए नटराजन को 16 मार्च तक स्थिति रिपोर्ट दायर करने के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड