कर्नाटक के पूर्व मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला: पुलिस के समक्ष पेश हुए कार्यकर्ता

कर्नाटक के पूर्व मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश हुए. एक दिन पहले उन्होंने सुरक्षा कारणों से पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

बेंगलुरु, पांच मार्च: कर्नाटक के पूर्व मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश हुए. एक दिन पहले उन्होंने सुरक्षा कारणों से पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था. दिनेश कल्लाहल्ली पुलिस के सामने पेश हुए और बाद में कहा कि जो भी ‘‘सबूत’’ उनके पास थे उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

कल्लाहल्ली ने इस सप्ताह की शुरुआत में तत्कालीन जल संसाधन मंत्री रमेश जारकिहोली के खिलाफ नौकरी मांगने वाली एक महिला का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. मामला सामने आने के बाद मंत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया था.

बहरहाल, जद(एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि यह ‘ब्लैकमेल’ का मामला है और पांच करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है लेकिन इस पर आगे कुछ कहने से इनकार करते हुए कहा कि सरकार को मामले की तह तक जाना चाहिए और सत्य उजागर करना चाहिए.

भाजपा नेता जारकिहोली के विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थकों ने उनको फिर से मंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

किसी अज्ञात महिला के साथ अंतरंग होने के कथित वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद जारकिहोली ने त्यागपत्र दे दिया. कन्नड़ समाचार चैनलों ने ‘सेक्स फॉर जॉब’ मामला बताते हुए इस क्लिप का प्रसारण किया था. रमेश जारकिहोली ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया था.

कुमारस्वामी ने राज्य में बड़े नेताओं के अंतरंग पलों के वीडियो रखने का दावा करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि ब्लैकमेल करने वाले ये लोग समाज के लिए खतरा हैं.

जद (एस) नेता ने मैसुरू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह 200 प्रतिशत ब्लैकमेल का मामला है.’’

उन्होंने दावा किया कि मामले में कई बड़ी हस्तियां शामिल थी और ब्लैकमेल करने वालों के कारण राज्य में शर्मनाक स्थिति पैदा हो गयी है.

बेलगावी जिले के गोकक विधानसभा क्षेत्र में जारकिहोली के समर्थकों ने प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया कि जारकिहोली के एक समर्थक ने जलते हुए टायरों पर कूदकर आत्मदाह का प्रयास किया. उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\