प्रयागराज और कौशांबी में 20,000 गमछा बांटेगी सेवा भारती

सेवा भारती के अध्यक्ष (प्रयागराज विभाग) सुजीत ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कोरोना महामारी से बचने में गमछा बहुत उपयोगी है और गरीब एवं वंचित तबकों की मदद के लिए सेवा भारती प्रयागराज और कौशांबी में 20,000 लोगों को गमछा बाटेगी।

जमात

प्रयागराज, 21 अप्रैल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की इकाई सेवा भारती ने कोरोना वायरस से बचने में वंचित तबकों की मदद के लिए बृहस्पतिवार से प्रयागराज और कौशांबी जिले में 20,000 लोगों के बीच गमछा बांटने की तैयारी की है।

सेवा भारती के अध्यक्ष (प्रयागराज विभाग) सुजीत ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कोरोना महामारी से बचने में गमछा बहुत उपयोगी है और गरीब एवं वंचित तबकों की मदद के लिए सेवा भारती प्रयागराज और कौशांबी में 20,000 लोगों को गमछा बाटेगी।

उन्होंने बताया कि ये गमछे अंबेडकरनगर के जलालपुर से मंगाए गए हैं और इस कार्य में 766 जगहों पर 2887 स्वयंसेवक सेवा में तत्पर रहेंगे।

सुजीत ने बताया कि सेवा भारती ने कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में करीब 39000 लोगों का राशन उपलब्ध कराया है जिसमें 112 क्विंटल आटा, 190 क्विंटल चावल और 37 क्विंटल दाल शामिल है। खाद्यान्न का यह वितरण ज्वाला देवी केंद्र से किया गया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ :आरएसएस: के पदाधिकारी सत्यविजय ने बताया कि लोगों को यह खाद्यान्न पैकेट में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें चार किलो आटा, 3.5 किलो चावल, एक किलो दाल, 100 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मसाला, 500 ग्राम नमक, 200 ग्राम तेल और 500 ग्राम गुड़ शामिल है।

उन्होंने बताया कि ये खाद्यान्न ऐसे लोगों को मुहैया कराए जा रहे हैं जिनके पास कोई राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि नहीं है। इनमें रिक्शाचालक, ठेला लगाने वाले, मजदूरी करने वाले लोग शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट