देश की खबरें | राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, कई जगहों पर बारिश होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और अगले कुछ दिनों में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

जयपुर, सात जनवरी राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और अगले कुछ दिनों में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे की अवधि में राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान नागौर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा, न्यूनतम तापमान सिरोही में 4.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर के फतेहपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 5.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.9 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में छह डिग्री, बीकानेर में 6.2 डिग्री, जोधपुर में 6.5 डिग्री, जैसलमेर में 6.6 डिग्री, जालौर में 6.7 डिग्री, पिलानी में 6.8 डिग्री, जयपुर और सीकर में सात डिग्री सेल्सियस रहा।

मंगलवार सुबह कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कुछ दिन मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने और अधिकांश भागों में न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

इसने बताया कि इस दौरान बीकानेर, जयपुर तथा भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है।

वहीं एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू