देश की खबरें | राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर, गंगानगर में पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में एक बार फिर गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है जहां बृहस्पतिवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर, 16 मई राजस्थान में एक बार फिर गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है जहां बृहस्पतिवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पर्वतीय स्थल माउंट आबू के अलावा राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है ।

मौसम केंद्र का कहना है कि यह दौर अभी एक सप्ताह जारी रहेगा। उसने इस दौरान कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार बृहस्पतिवार दिन में अधिकतम तापमान गंगानगर में 46.3 डिग्री, बाड़मेर में 46.0 डिग्री, जैसलमेर में 45.5 डिग्री, वनस्थली, पिलानी एवं जालोर में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जोधपुर एवं संगरिया में यह 44.6 डिग्री, धौलपुर में यह 44.5 डिग्री, कोटा में यह 44.2 डिग्री एवं जयपुर में यह 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में अन्य जगहों की बात की जाए तो माउंट आबू के अलावा लगभग सभी जगह पारा 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

इसके अनुसार आगामी दिनों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने से लू के एक सप्ताह तक जारी रहने की आशंका है।

बृहस्पतिवार को जहां जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में लू चली। जोधपुर, बीकानेर संभाग एवं शेखावाटी क्षेत्र में 17 मई से कहीं-कहीं तीव्र ‘हीटवेव’ चलने की आशंका है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट