देश की खबरें | राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, धौलपुर में पारा 46.3 डिग्री पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी व लू की चपेट में हैं। यहां के धौलपुर में शनिवार को दिन में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है और मौसम विभाग ने इसमें और वृद्धि की चेतावनी जारी की है।

जयपुर, 30 अप्रैल राजस्थान के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी व लू की चपेट में हैं। यहां के धौलपुर में शनिवार को दिन में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है और मौसम विभाग ने इसमें और वृद्धि की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान धौलपुर में 46.3 डिग्री, गंगानगर में 46.0 डिग्री, पिलानी में 45.7 डिग्री, संगरिया व फलौदी में 45.6 डिग्री, चुरू में 45.5 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री व बाड़मेर में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में इस समय लू चल रही है और यह दौर आगामी तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा।

इसके अनुसार एक मई को राज्य के जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना।

मौसम केंद्र के अनुसार दो मई से राज्य के ऊपर एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिससे दो-तीन मई को दोपहर बाद पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन मई से राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने और लू से थोड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट