देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी, गुरुग्राम में तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में लोगों को लगातार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और रविवार को तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 15 मई पंजाब और हरियाणा में लोगों को लगातार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और रविवार को तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और इस तरह यह दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान रहा जबकि ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

पंजाब के मुक्तसर में भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा, जहां दिन का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारियों के अनुसार, हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री जबकि रोहतक में अधिकतम 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस जबकि करनाल में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि अमृतसर में 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जालंधर और होशियारपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.2 डिग्री और 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोगा में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री जबकि फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को दोनों राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है।

विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि अगले 48 घंटों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि 16 और 17 मई को पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

कार्यालय ने पंजाब और हरियाणा में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर लू की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है।

इसने कहा कि हालांकि इसके बाद दोनों राज्यों में तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड