देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में भीषण गर्मी, सिरसा में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म स्थान रहा जहां बृहस्पतिवार को राज्य और पड़ोसी राज्य पंजाब में लू चलने के कारण अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़, 16 मई हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म स्थान रहा जहां बृहस्पतिवार को राज्य और पड़ोसी राज्य पंजाब में लू चलने के कारण अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में जहां गर्म मौसम की स्थिति बनी रही, उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां मौसम विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि महेंद्रगढ़ और रोहतक भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे जहां तापमान क्रमश: 44.6 डिग्री सेल्सियस और 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भिवानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में बठिंडा 44 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा जबकि फरीदकोट में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटियाला में तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 42.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 42.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है।

उन्होंने कहा कि पूरे जम्मू क्षेत्र में पारा लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिससे लू की स्थिति पैदा हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार जम्मू शहर में दिन का तापमान मौसम के औसत से लगभग दो डिग्री अधिक और बुधवार के तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस से 0.9 डिग्री अधिक था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\