देश की खबरें | दिल्ली में भीषण गर्मी, 19 जून से मिल सकती है राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सोमवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने 19 जून से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, 17 जून दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सोमवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने 19 जून से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है, जो मंगलवार को भी लागू रहेगा तथा अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू की स्थिति दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 6.4 डिग्री अधिक है। सोमवार की सुबह भी गर्म रही और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है।

पालम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था, जबकि लोधी रोड, रिज और आयानगर वेधशालाओं ने क्रमशः 45.6 डिग्री, 46.3 डिग्री और 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया।

नजफगढ़ वेधशाला ने अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में कई स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू की स्थिति के साथ आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। इसने दिन में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मौसम संबंधी चेतावनियों के लिए चार रंग कोड का उपयोग करता है - हरा (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (निगरानी रखें और अद्यतन रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें)।

आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार से हल्की राहत मिलेगी।

बुधवार और गुरुवार को दिल्ली के 'येलो' अलर्ट पर रहने की उम्मीद है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को इसे 'ग्रीन' अलर्ट पर रखा जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के बाद, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी को भी प्रभावित करेगा और राहत लेकर आएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड