देश की खबरें | राजस्थान में प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप बरकरार, जालौर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पश्चिमी भाग में लगभग सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर स्थानों पर प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। जालौर 47 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

जयपुर, 11 मई राजस्थान के पश्चिमी भाग में लगभग सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर स्थानों पर प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। जालौर 47 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, जालौर 47 डिग्री सेल्सियस के साथ बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। बाड़मेर-डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 46.5-46.5 डिग्री, कोटा-वनस्थली-चूरू में 46.2-46.2 डिग्री, पिलानी-फलोदी-बीकानेर में 46-46 डिग्री, नागौर-जैसलमेर में 45.9-45.9 डिग्री, जोधपुर में 45.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार रात का तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल पश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी स्थानों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहे हैं। यानी राज्य के अधिकतर भागों में लू का दौर जारी है।

उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने से पश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी स्थानों पर लू तथा कहीं-कहीं भीषण लू चलने की संभावना बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस होने की प्रबल संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री रिकॉर्ड होने की प्रबल सम्भावना है।

उन्होंने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट