देश की खबरें | उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से कड़ाके की ठंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश से ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर हिमपात हो रहा है जिसने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारी बर्फवारी के चलते समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ज्यादातर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए जिससे सामान्य जनजीवन ठहर सा गया है।

देहरादून, 23 जनवरी उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश से ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर हिमपात हो रहा है जिसने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारी बर्फवारी के चलते समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ज्यादातर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए जिससे सामान्य जनजीवन ठहर सा गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचे स्थानों पर हिमपात जारी रहने का अनुमान है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मुनस्यारी जैसे ऊंचाई वाले स्थानों पर इस सीजन का सबसे भारी हिमपात हुआ। मसूरी के लाल टिब्बा और धनोल्टी में बर्फवारी हुई। नैनीताल के ऊंचाई वाले स्थानों में भी बर्फ पड़ रही है।

उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिनों से हो रही बर्फबारी ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बर्फबारी के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग सहित चार संपर्क मार्ग भी बंद पड़े हैं। केदारनाथ, घनसाली और लंबगांव मोटरमार्ग भी बर्फबारी के कारण ठप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त