देश की खबरें | उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहलगाम में पारा शून्य से 11.7 डिग्री नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत के कई हिस्से बुधवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे जबकि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी उत्तर भारत के कई हिस्से बुधवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे जबकि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के दौरान अब तक आठ दिन शीतलहर का प्रकोप रहा। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में फतेहपुर, सीकर, चूरू और करौली में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया और पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात सीकर के फतेहपुर में पारा शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, सीकर में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे, चूरू में शून्य से 1.2 डिग्री नीचे और करौली में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में भीषण ठंड पड़ रही है। यहां का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर में तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 2.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 3.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 2 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 0.5 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में पांच से नौ जनवरी तक भीषण शीतलहर चली जो एक दशक में इस महीने में प्रचंड शीतलहर की दूसरी सबसे लंबी अवधि रही। दिल्ली में सर्दी के मौसम में अभी तक बारिश नहीं हुई है।

उधर, कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से और नीचे गिर गया जबकि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से बारिश और हिमपात होने की भविष्यवाणी की है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, काजीगुंड में शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले के पहलगाम में पारा शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर भी है।

इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस, हिसार में दो डिग्री सेल्सियस, करनाल में 2.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 2.8 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शफीक अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी