Russia Ukraine War: यूक्रेन के ल्वीव शहर में रूसी सेना के कई मिसाइल हमले

यूक्रेन में ल्वीव के मेयर एंड्री सदोवयी ने शुक्रवार को ‘टेलीग्राम’ पर कहा कि सैन्य विमानों की मरम्मत करने वाले एक कारखाने पर कई मिसाइलें दागी गई हैं. उन्होंने बताया कि इसी के साथ बसों की मरम्मत करने वाला एक कारखाना क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

(Photo Credit : Twitter)

ल्वीव, 18 मार्च : यूक्रेन में ल्वीव के मेयर एंड्री सदोवयी ने शुक्रवार को ‘टेलीग्राम’ पर कहा कि सैन्य विमानों की मरम्मत करने वाले एक कारखाने पर कई मिसाइलें दागी गई हैं. उन्होंने बताया कि इसी के साथ बसों की मरम्मत करने वाला एक कारखाना क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि कारखाने में हमले से पहले ही कामकाज बंद कर दिया गया था. यूक्रेन की वायुसेना के पश्चिमी कमान ने फेसबुक पर बताया कि काले सागर से ल्वीव पर मिसाइलें दागी गई हैं. उसने कहा कि छह मिसाइलें दागी गई थी जिनमें से दो को मार गिराया गया है.

.........

मारियुपोल में रूसी सेना के हवाई हमले का शिकार हुए सिनेमाघर में राहत एवं बचावकर्मियों ने अभियान शुरू किया, हमले में मारे गए लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है. वैश्विक नेताओं ने यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा स्कूलों, अस्पतालों और आवासीय क्षेत्रों में किए गए हवाई हमलों सहित असैन्य स्थलों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों की नये सिरे से जांच करने का आह्वान किया है.

.........

नयी दिल्ली. एक भारतीय अधिकारी का कहना है कि सरकार द्वारा संचालित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में रूस से 30 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है. भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के पश्चिमी देशों के दबाव को दरकिनार कर दिया है. अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के कारण अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की ओर से रूस से तेल खरीदने के लिए मना करने के बावजूद भारत रूस से तेल खरीदेगा. अधिकारी ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर कहा कि भारत पर इस प्रकार के कोई प्रतिबंध लागू नहीं होंगे. यह भी पढ़ें : डिजिटल रीमेक से लाभ उठाने के लिए सांस्कृतिक क्षेत्र को सहारे की जरूरत

........

ल्वीव, यूक्रेन - यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह अतिरिक्त सैन्य सहायता देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आभारी हैं. ज़ेलेंस्की ने कहा कि लेकिन वह सैन्य सहायता के रूप में अमेरिका से मिले उपकरणों के बारे में जानकारी नहीं देंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\