विदेश की खबरें | लाल सागर में एक अमेरिकी युद्धपोत समेत कई वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यमन के हूती विद्रोहियों ने दो जहाजों पर हमले का दावा किया, जिन्हें उसने इजराइल से संबंधित बताया। हालांकि, विद्रोहियों ने अमेरिकी नौसेना के जहाज को निशाना बनाने की बात स्वीकार नहीं की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यमन के हूती विद्रोहियों ने दो जहाजों पर हमले का दावा किया, जिन्हें उसने इजराइल से संबंधित बताया। हालांकि, विद्रोहियों ने अमेरिकी नौसेना के जहाज को निशाना बनाने की बात स्वीकार नहीं की।

यह हमला, पश्चिम एशिया में इजराइल-हमास युद्ध से जुड़े समुद्री हमलों की श्रृंखला में बड़ी वृद्धि होने को दर्शाता है।

पेंटागन ने कहा, ‘‘हम यूएसएस कार्नी और लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की खबर से अवगत हैं और जैसे ही विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी, हम प्रदान करेंगे।’’

इससे पहले, ब्रिटिश सेना ने लाल सागर में एक संदिग्ध ड्रोन हमला और विस्फोट होने की जानकारी दी थी।

इस हमले को इजराइल-हमास युद्ध से जुड़े क्षेत्र पश्चिम एशिया में समुद्री हमलों की बढ़ती घटनाओं के रूप में देखा जा रहा है। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में जहाजों पर हमले किये जा रहे हैं। विद्रोही इजराइल को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल भी दाग रहे हैं।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि हमला यमन के साना में सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुआ और पांच घंटे तक चला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\