विदेश की खबरें | सात लक्षण संयुक्त रूप से कोविड-19 का नैदानिक अनुमान व्यक्त करते हैं : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. समुदाय के अंदर कोविड-19 का पता लगाने के लिए सात लक्षणों के बारे में एक साथ विचार किया जा सकता है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई।

लंदन, 29 सितंबर समुदाय के अंदर कोविड-19 का पता लगाने के लिए सात लक्षणों के बारे में एक साथ विचार किया जा सकता है। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई।

‘पीएलओएस मेडिसिन’ पत्रिका में बुधवार को प्रकाशित एक शोध में पाया गया कि सूंघने की क्षमता खत्म होना या उसमें बदलाव आना, मुंह का स्वाद खत्म हो जाना या उसमें बदलाव आना, बुखार, लगातार खांसी, ठंड लगना, भूख खत्म हो जाना और मांसपेशियों में दर्द संयुक्त रूप से लक्षण के बारे में बताते हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कि समुदाय में सार्स-कोव-2 संक्रमण का तेजी से पता चलने से संचरण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जब जांच की क्षमता सीमित हो तो जांच का इस्तेमाल संभावित तरीके से ज्यादा प्रभावी होना चाहिए।

इम्पीरियल कॉलेज, लंदन के शोधकर्ताओं ने हालिया अध्ययन में ब्रिटेन में पांच वर्ष से ज्यादा उम्र के 11,47,345 लोगों के वैध सार्स-कोव-2 पीसीआर जांच निष्कर्ष के साथ ही उनके गला एवं नाक के स्वैब के नमूने हासिल किए।

रियल टाइम एसेसमेंट ऑफ कम्युनिटी ट्रांसमिशन-1 अध्ययन के तहत जून 2020 और जनवरी 2021 के बीच आंकड़े इकट्ठा किए गए।

अध्ययन में शामिल लोगों से जांच के एक हफ्ते पहले के लक्षण के बारे में पूछा गया।

इस दौरान प्राप्त आंकड़ों से एक प्रारूप विकसित किया गया।

शेाधकर्ताओं ने पीसीआर पॉजिटिविटी के तहत सात लक्षणों का चुनाव किया -- स्वाद का खत्म होना या इसमें बदलाव आना, स्वाद का खत्म होना या इसमें बदलाव आना, बुखार, हमेशा खांसी रहना, ठंड लगना, भूख खत्म होना और मांसपेशियों में दर्द रहना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा