विदेश की खबरें | पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में हुए दो आतंकी हमले में सात सुरक्षाकर्मियों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों पर हुए दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में कम से कम सात सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है जबकि दो घायल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 12 मई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों पर हुए दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में कम से कम सात सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है जबकि दो घायल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन खेल में शनिवार को पहला हमला किया था। आतंकियों ने बम निरोधक इकाई को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए थे।

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' ने एक अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि विस्फोट करने के तुरंत बाद आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने शनिवार को उसी जिले के सीमान इलाके में एक सुरक्षाचौकी पर हमला किया, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी मारे गए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के शवों और घायलों को विमान के जरिए बन्नू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुरक्षाबलों ने हमलों के तुरंत बाद इलाकों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों हमलों से पहले अज्ञात आंतकवादियों ने आठ मई को उत्तरी वजीरिस्तान जिले के शेवा में स्थित एक निजी विद्यालय के एक हिस्से को भी बम से उड़ा दिया था।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पहले चौकीदार को प्रताड़ित किया और बाद में स्कूल के दो कमरों को उड़ा दिया।

पिछले साल मई में भी इसी तरह के हमले किए गए थे। आतंकियों ने मिराली में लड़कियों के दो सरकारी स्कूलों को उड़ा दिया था, लेकिन इसमें जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स