देश की खबरें | कांग्रेस सरकार के जनता से किए सात संकल्प आज भी अधूरे: पूनियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने आगामी बजट से पहले राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार द्वारा दो वर्ष पहले बजट में जनता से किये सात संकल्प आज तक अधूरे हैं।

जयपुर, 21 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने आगामी बजट से पहले राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि सरकार द्वारा दो वर्ष पहले बजट में जनता से किये सात संकल्प आज तक अधूरे हैं।

पूनियां ने मांग की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी बजट में लंबित भर्तियां पूरी करने, नई नौकरियां देने, आमजन, किसान व उद्यमियों को सस्ती बिजली देने का प्रावधान करें।

पूनियां ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य के बजट में राजस्थान में खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्वास्थ्य का अधिकार, मसाला बोर्ड का गठन करने, डीजल-पेट्रोल पर वैट कम करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने व कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने का प्रावधान किया जाए।

उल्लेखनीय है कि गहलोत 23 फरवरी को बजट पेश करेंगे। उनके पास ही वित्त विभाग का जिम्मा है।

पूनियां ने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने पिछले तीन बजट के दौरान सिर्फ घोषणाएं की हैं और धरातल पर 40 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा,'‘मुख्यमंत्री कहते हैं जो मांगना है मांग लीजिये बजट में तो हम राजस्थान के लगभग 60 लाख किसानों का कर्जा माफ करने की मांग करते हैं। बजट में मुख्यमंत्री को यह कर के दिखाना चाहिये और अपना वादा पूरा करना चाहिए।’'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस