देश की खबरें | राजस्थान में दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, दो बच्चे घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जालोर और राजसमंद जिलों में रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गये।

जयपुर, चार अप्रैल राजस्थान के जालोर और राजसमंद जिलों में रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रेलर और कार की आमने सामने की भिडंत में कार में सवार दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

थानाधिकारी खम्माराम बिश्नोई ने बताया कि जोधपुर से सांचौर जा रही कार की परावा के पास सामने से आ रहे एक तेज गति के अनियंत्रित ट्रेलर से भिडंत हो गई जिससे कार में सवार शांति देवी (50) उसके दो बेटों भजन लाल (24), दिनेश (27) और दोहिता जसराज (12), दोहिती हातिशा (5) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं। ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में कार के पलट जाने से उसमें सवार एक दंपत्ति की मौत हो गई। जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गये।

थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सूरत से हनुमानगढ़ जा रही कार टोगी गांव के पास पलट जाने से उसमें सवार एक दंपत्ति सिद्धार्थ बेनीवाल (35) और उनकी पत्नी सुमन बेनीवाल (32) की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान