देश की खबरें | दिल्ली के बवाना में फैक्टरी में आग लगने से सात लोग घायल: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के बवाना इलाके में रविवार को एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट होने और भीषण आग लगने से कम से कम सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली के बवाना इलाके में रविवार को एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट होने और भीषण आग लगने से कम से कम सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-एक स्थित एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना अपराह्न तीन बजकर चार मिनट पर मिली। आग बुझाने के लिए 20 दमकल गाड़ियों को भेजा गया।’’

उन्होंने बताया कि नौ लोगों को फैक्टरी से बचाया गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल ने सात ‘मेडिको-लीगल’ मामलों (एमएलसी) के बारे में सूचित किया और तीन मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की पहचान कुलदीप (18), बबलू (25) और मस्तराम (20) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन सभी को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायल लोगों की पहचान सुरेश, राकेश, पंकज पाल और घनश्याम के रूप में हुई है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।’’

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से फैक्टरी में रखे रसायनों में आग लग गई।

अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\