देश की खबरें | दक्षिण कश्मीर में स्थापित की जाएंगी सात नई पुलिस इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सात नई पुलिस इकाई स्थापित करने और तीन अन्य में 271 से अधिक अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात करने के आदेश दिए हैं।

जम्मू, 25 जून जम्मू कश्मीर प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सात नई पुलिस इकाई स्थापित करने और तीन अन्य में 271 से अधिक अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात करने के आदेश दिए हैं।

पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण कश्मीर आतंकवाद पनपने का अड्डा बन चुका था और यहां आतंकी संगठनों को बड़े स्तर पर भर्ती करते देखा गया था।

यह भी पढ़े | पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा-संकट की इस घड़ी में बीजेपी को पब्लिक की जेब काटने में ज्यादा रूचि.

इस क्षेत्र में स्थित पुलवामा में ही 2019 में बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 कर्मी शहीद हो गए थे।

गृह विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा गया, “अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), राजमार्ग कार्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की जाती है। इसका मुख्यालय कुलगाम जिले के काजीगुंड में होगा।”

यह भी पढ़े | CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ये राहुल बाबा बड़ी-बड़ी बातें करते हैं : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आदेश द्वारा पंपोर में सब डिविजनल पुलिस अधिकारी कार्यालय की स्थापना की भी मंजूरी दी गई।

विभाग ने कुलगाम जिले के बेहीबाग में पुलिस चौकी को बेहतर करने और डी के पोरा और संगम में पुलिस चौकियों को नियमित करने की स्वीकृति प्रदान की।

आदेश के अनुसार पांच नई पुलिस चौकी स्थापित करने को मंजूरी दी गई है जिनमें अनंतनाग जिले के हिल्लर और दक्षुम, कुलगाम जिले के हतिपोरा और निल्लो और अवंतीपोरा के चुरसु स्थित टोल प्लाजा में चौकियां स्थापित की जाएंगी।

सुरक्षा घेरे को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने इन सुरक्षा इकाइयों में 272 अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात करने के आदेश दिए हैं जिनमें एक एएसपी, एक डीएसपी, एक निरीक्षक, 19 उप निरीक्षक और नौ सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\