देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में सात नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर/बीजापुर, 19 अप्रैल छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने प्रेशर बम विस्फोट के आरोपी तीन नक्सलियों तथा बीजापुर जिले में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि चार अप्रैल को नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानागांव के निवासी राजेश उसेंडी, रामलाल कोर्राम और आसपास के गांव के लगभग 25 से अधिक ग्रामीण फूलझाड़ू तोड़ने मरकुड़-जड्डा गांव के जंगल की ओर गए थे।

उन्होंने बताया कि जब ग्रामीण जंगल में थे तब प्रेशर बम की चपेट में आने से राजेश उसेंडी और रामलाल कोर्राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें उपचार के लिए नारायणपुर लाया जा रहा था तब राजेश उसेंडी की मृत्यु हो हो गई जबकि घायल रामलाल कोर्राम को अस्पताल में भर्ती किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तब घटना में नक्सली बंडू धुरवा उर्फ सोनू (27), झुरू महाय (35) और जूरू नुरेटी (22) के शामिल होने के संबंध में जानकारी मिली।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने बीजापुर जिले में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार को जांगला थाना से जिला बल, जिला रिजर्व गार्ड और ‘बस्तर फाइटर’ के संयुक्त दल को माटवाड़ा और कुपमेटा गांव की ओर गश्त में रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों जितेन्द्र कश्यप (26), छोटू कश्यप (23) और पांडू सोढ़ी (24) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के कब्जे से टीफिन बम, बिजली का तार, बैटरी, खुदाई का औजार और अन्य सामान बरामद किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह सुरक्षाबलों ने उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नड़पल्ली गांव के जंगल में घेराबंदी कर एक नक्सली लच्छू ताम्बू (31) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली से विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त