देश की खबरें | विश्व युवा मुक्केबाजी में सात और भारतीय सेमीफाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेबीरोजिसना चानू ने यूरोपीय चैंपियन एलेक्सा कुबिका को पोलैंड के कीलस में पुरुष एवं महिला विश्व युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शिकस्त दी और इस तरह से कुल सात भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल बेबीरोजिसना चानू ने यूरोपीय चैंपियन एलेक्सा कुबिका को पोलैंड के कीलस में पुरुष एवं महिला विश्व युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शिकस्त दी और इस तरह से कुल सात भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

बेबीरोजिसाना (51 किग्रा) के अलावा अरुंधति चौधरी (69 किग्रा), सनामचा चानू (75 किग्रा), अंकित नरवाल (64 किग्रा), विशाल गुप्ता (91 किग्रा), बिश्वामित्र चोंगथम (49 किग्रा) और सचिन (56 किग्रा) ने प्रतियोगिता के सातवें दिन अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले को जीत कर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया।

सात और पदक के साथ भारतीय मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में कुल 11 पदक पक्के कर लिये। इससे पहले चैम्पियनशिप के छठे दिन विनका, अलफिया, गीतिका और पूनम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया था।

एशियाई युवा चैम्पियन बेबीरोजिसना ने 51 किग्रा में दो मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले में पोलैंड की कुबिका को कोई अंक हासिल करने का मौका नहीं दिया। मणिपुर की इस मुक्केबाज ने 5-0 के साथ जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में उनका सामना इटली की लुसिया अयारी से होगा।

अरूंधति और सनामचा ने भी क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किये। अरुंधति ने यूक्रेन की अन्ना सेजको को 5-0 से हराया, तो वहीं रूस की मार्गरिटा जुएवा के खिलाफ सनामचा के प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण रेफरी को दूसरे दौर में ही मुकाबले को रोकना पड़ा।

पुरूषों के वर्ग में एशियाई जूनियर चैम्पियन बिश्वामित्र और एशियाई युवा चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता नरवाल क्वार्टर फाइनल के अपने-अपने मुकाबले 5-0 से जीते।

अंतिम आठ में हार का सामना करने वाले भारतीयों में मनीष (75 किग्रा) और सुमित (69 किग्रा) शामिल है।

सेमीफाइनल में सात महिलाओं के पहुंचने से भारत तालिका में रूस के साथ शीर्ष पर है।

पुरुषों की तालिका में अंतिम-चार में चार मुक्केबाजों के साथ भारत चौथे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट