एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत, संक्रमण के 9,177 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शनिवार को कोविड-19 से सात लोगों की मौत हो गई जो पिछले कुछ महीनों में एक दिन में मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 10,151 हो गई है।

देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत, संक्रमण के 9,177 नए मामले

अहमदाबाद, 15 जनवरी गुजरात में शनिवार को कोविड-19 से सात लोगों की मौत हो गई जो पिछले कुछ महीनों में एक दिन में मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 10,151 हो गई है।

गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि हालांकि, राज्य में संक्रमण के नए मामले शनिवार को लगातार दूसरे दिन कम हुए और पिछले 24 घंटे में 9,177 मामले सामने आए। राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या अब 9,16,090 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 11,000 से अधिक नए मामले आए थे और शुक्रवार को यह संख्या 10,019 थी।

विभाग ने कहा कि मौत के सात नए मामलों में से सूरत में तीन, अहमदाबाद में दो और नवसारी तथा राजकोट में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आज कुल 5,404 मरीज ठीक हुए और गुजरात में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 8,46,375 हो गई है।

गुजरात में अब 59,564 उपचाराधीन मामले हैं। इनमें से 60 रोगियों की हालत नाजुक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).