देश की खबरें | उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस से सात और लोगों मौत, 220 नये संक्रमित मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में सात मरीज़ों की मौत हो गई और 220 नये संक्रमित पाये गये हैं। संक्रमण से राज्‍य में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 8,624 हो गया है जबकि कुल 5,98, 907 संक्रमित पाये गये हैं।

लखनऊ, 25 जनवरी उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में सात मरीज़ों की मौत हो गई और 220 नये संक्रमित पाये गये हैं। संक्रमण से राज्‍य में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 8,624 हो गया है जबकि कुल 5,98, 907 संक्रमित पाये गये हैं।

सोमवार को अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में 220 नये संक्रमित पाये गये जबकि इसी अवधि में 456 संक्रमितों को उपचार के बाद उनके घर भेजा गया है। उन्‍होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 5,83,470 मरीज स्‍वस्‍थ होकर अस्‍पताल से छुट्टी पा चुके हैं।

प्रसाद के अनुसार राज्‍य में 6,813 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। इनमें 2,021 पृथक-वास में जबकि 583 संक्रमित निजी चिकित्‍सालयों में अपना उपचार करा रहे हैं। बाकी का सरकारी अस्‍पतालों में उपचार चल रहा है।

राज्‍य में रविवार को 1.06 लाख से अधिक कोरोना के नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 2.72 करोड़ से ज्‍यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

अपर मुख्‍य सचिव के अनुसार प्रदेश में कोविड-19 के मरीज़ों के स्‍वस्‍थ होने का प्रतिशत 97. 42 हो गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 45, कानपुर नगर में 22, प्रयागराज, मेरठ और अलीगढ़ में दस-दस नये संक्रमित पाये गये हैं। इसी अवधि में लखनऊ में सर्वाधिक तीन संक्रमितों की मौत हुई है। राजधानी लखनऊ में अब तक कोरोना संक्रमण से 1,168 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी