नेपाल में कोरोना वायरस के सात और मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 82 हुए

नेपाल उन देशों में शामिल है, जहां कोरोना वायरस के मामले कम हैं।

काठमांडू, पांच मई नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमण के सात नये मामले सामने आये हैं, जिससे देश में इसके मामले बढ़कर 82 हो गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने मंगलवार को दी।

नेपाल उन देशों में शामिल है, जहां कोरोना वायरस के मामले कम हैं।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार पश्चिम नेपाल के नेपालगंज में कोविड-19 के सात नये मामले सामने आने के साथ ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 82 हो गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि नये मामलों की पुष्टि मंगलवार को नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल प्रयोगशाला में की गई जांच से हुई।

देश में अभी तक कोविड-19 के 16 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और 66 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के एहतियाती कदम के तौर पर मंगलवार से बृहस्पतिवार तक कर्फ्यू लागू किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\